फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: परमहंस बोले- शालिग्राम शिला पर चला हथौड़ा तो जीवन को कह दूंगा अलविदा, राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपा पत्र

Fri, 03 Feb 2023 06:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि शालिग्राम को जीवाश्म पत्थर के रूप में जाना जाता है और इनका आवाहन और पूजा भगवान के प्रतिनिधि के तौर पर की जाती है।
विज्ञापन
जगतगुरु परमहंस आचार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल से आई शिलाओं से मूर्ति बनाने का विरोध भी शुरू हो गया है। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा शालिग्राम खुद में भगवान हैं, इसलिए इसी रूप में इनकी पूजा होनी चाहिए। अगर शालिग्राम भगवान के ऊपर छेनी और हथौड़ी चली तो यह अनर्थ होगा और मैं अन्न जल त्याग कर जीवन को अलविदा कह दूंगा।

विज्ञापन

परमहंस आचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से शालिग्राम पूजन स्थल पर मिलकर उन्हें अपना विरोध पत्र दिया। उन्होंने कहा कि शालिग्राम को जीवाश्म पत्थर के रूप में जाना जाता है और इनका आवाहन और पूजा भगवान के प्रतिनिधि के तौर पर की जाती है।
विज्ञापन

शिवभक्त पूजा करने के लिए इसे शिवलिंग के रूप में अलग-अलग रूपों में उपयोग करते हैं। कहा जाता है कि शालिग्राम को प्राण प्रतिष्ठा की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें