फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक कॉलेज में सजा ‘पंजाबी कवि दरबार’

Thu, 21 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
दरबार में कविता पाठ करते कवि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के गुरु नानक अकादमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज परिसर में गुरुवार को ‘पंजाबी कवि दरबार’ का आयोजन किया गया। ख्याति लब्ध कवि सरदार अमरजीत सिंह अमर, सरदार अवतार सिंह तारी तथा बरजिंदर चौहान ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


दरबार का उद्घाटन वन राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, एमएलसी हीरालाल यादव और अकादमी के निदेशक नरेंद्र प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। अमरजीत ने ‘जे शीशे सामने आके रता पलकां उठा लैंदे, तुस्ती साहबें खलोते रब दा दीदार पा लैंदे’ सुनाया।

बरजिंदर चौहान ने पढ़ा ‘मिटी पहचान रगां दी ते हर मंजर फनाह होया, अजेही रात उतरी है दिसे सभकुझ स्याह होया।’ अवतार सिंह तारी ने अपनी रचना ‘सानु सजना दे आये सद्दे टसी हाजिर होयें हथ बदघे, नाल सजण असी भरे भराये बाज सजण असी अदे’ सुनाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन


पंजाबी कवि दरबार में संयोजक  राजेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रतिपाल सिंह पाली, अतुल सिंह, शक्ति सिंह, मनोज जायसवाल, हरवंश सिंह, सुरजीत सिंह, गुरुचरन सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। अकादमी प्रतिनिधि अरविंद नारायण मिश्र ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें