फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिक्रमा मार्गो के चौड़ीकरण की सहमति लेने जुटीं 10 टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी के 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों से सहमति लेने के लिए 10 टीमें उतार दी है। प्रभावितों की धड़कनें बढ़ गई हैं। लोग परेशान हैं और कह रहे हैं कि प्रशासन को पहले पुनर्वास की व्यवस्था करानी चाहिए। इसके बाद मकान, दुकान तोड़ने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

रामलला के मंदिर को जोड़ने वाले रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ का चौड़ीकरण हो रहा है। अब 14 कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण पर फोकस है। चौड़ीकरण के दायरे में 26 सौ दुकान और मकान आ रहे हैं जिन्हें तोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन की टीमें प्रभावितों से सहमति पत्र भरवाने के लिए घर-घर जाकर सहमति ले रही हैं। जिनके मकान और दुकान टूटने वाले हैं उनकी अपनी व्यथा है।
विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले डॉ. संजीव सिंह, मो. निहाल, गुड्डू, आफताब अहमद, रिजवान, महेश मोटवानी व शर्मिली आदि कहते हैं कि जिनकी दुकानें और मकान 50 साल या उससे अधिक समय से मौजूद हैं वो कहां जाएंगे। सरकार पहले उनके पुनर्वास की व्यवस्था कराएं उसके बाद उन्हें विस्थापित करें। लोगों का कहना है कि परिक्रमा मार्गों के चौड़ीकरण में हजारों लोगों के व्यवसाय चौपट होंगे। उनके पुनर्वास के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

डीएम नीतीश कुमार का कहना है कि राममंदिर बन जाने के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की आमद ज्यादा हो जाएगी। इसलिए इसका चौड़ीकरण सरकार करवा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो। जहां पर नजूल या सरकारी जमीन है वहां पर उसी तरह कार्रवाई की जा रही है। अभी थोड़ी दिक्कत हो रही है लेकिन लोग सहयोग और सहमति दे रहे हैं। जब अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी तो व्यापक स्तर पर लोगों का रोजगार भी बढ़ेगा। अभी निर्माण का समय है थोड़ी कठिनाई जरूर आ रही है लेकिन भविष्य में काफी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें