फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की जान गंवा बचाई बालक की जिंदगी

Thu, 13 Oct 2016 10:46 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार को खुद की जान गवां एक किशोर ने बालक की जान बचा ली। ग्रामीणों ने मृत किशोर को वीरता पुरस्कार देने की मांग की है। 
विज्ञापन


मंगलवार को थाना क्षेत्र के भवन नगर में गांव के बच्चों द्वारा बनाई गई मूर्ति को एक तालाब में विसर्जित किया जा रहा था तभी कांशीराम का 10 वर्षीय पुत्र रामसूरत का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूबने लगा। गुहार सुन कर गांव निवासी राम उजेर पांडेय के 14 वर्षीय पुत्र आकाश पांडेय ने तालाब में छलांग लगा दी।

जैसे तैसे आकाश ने डूब रहे रामसूरत को बचा लिया लेकिन इसके बदले उसे अपनी जान गंवानी पड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने डूबे किशोर के शव को बाहर निकाला। ग्रामीण शव लेकर जब घर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मृत आकाश गदुरही बाजार स्थित एक इंटर कॉलेज में सातवीं का छात्र था। स्थानीय लोगों व गांव के बच्चों ने उसे वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें