फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4,956 बच्चे अति कुपोषित

Thu, 27 Aug 2015 11:22 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बावजूद ग्रामीण अंचलों में खुले सीएचसी और पीएचसी सहित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों के लिए आयरन की गोली, बी-कॉम्पलेक्स, विटामिन व कैल्सियम की गोली ही नहीं मौजूद है।
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जून व जुलाई में गांव-गांव कुपोषित बच्चों का सर्वे किया गया है। जिसमें विकास खंड बीकापुर में 458, तारुन में 258, पूरा बाजार में 305, मिल्कीपुर में 221, अमानीगंज में 721, हैरिग्टनगंज में 428, मसौधा में 422, मया बाजार में 580, सोहावल में 240, रुदौली में 789, मवई में 405 और शहर में 129 बच्चों समेत 4,956 बच्चे जिले भर में अतिकुपोषित पाए गए हैं।
इनकी सूची ब्लॉकवार सीडीपीओ ने स्वास्थ्य विभाग को सौंपी है। बीकापुर संवाददाता के अनुसार सीडीपीओ सीमा ने बताया कि यहां 59 ग्राम पंचायतों में 458 बच्चे अतिकुपोषित चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन


जिसकी सूचना जिले पर भेजी गई है। अति कुपोषित बच्चों को खान-पान और दवा की आवश्यकता सहित पौष्टिक आहार देने की बात बताई है। बच्चों को आयरन और विटामिन सहित तमाम दवाएं कब मिलेगी यह भी नही पता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अपर शोध अधिकारी एससी त्रिपाठी और शिक्षा स्वास्थ्य अधिकारी देव कुमार वर्मा ने बताया कि सभी आशा बहुओं को निर्देश दिया है कि प्रत्येक शनिवार को केंद्र पर ऐसे बच्चों को एकत्र करें।

उसके बाद सरकारी वाहन से जिला अस्पताल ले जाकर वहां पर उपचार व पौष्टिक आहार की व्यवस्था की जाऐगी। लेकिन इस समय केंद्र पर किसी प्रकार की न तो विटामिन की गोली है। न ही अन्य स्वास्थ्य संबंधी दवाएं ही मौजूद है। जिसे शीघ्र ही मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. फिरोज अहमद का कहना है कि सूची प्राप्त होने के बाद अब कुपोषित बच्चों के इलाज व दवा के लिए व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए पत्र भेजा जा गया है। इस मामले में गांव-गांव आशा बहुएं अब अभिभावकों को भी जागरूक करने का काम करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें