फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पदाधिकारियों का इस्तीफा लेने से हिचक रहा संगठन

Sat, 17 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन ने इस्तीफे की बात नकारी, नाराज पदाधिकारियों ने दिया है इस्तीफा
विज्ञापन

अयोध्या। भाजपा नेताओं व महापौर के रवैये से आहत भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सामूहिक इस्तीफे को लेकर भाजपा में हलचल बढ़ गयी है। संगठन इस्तीफा लेने से हिचक रहा है, संगठन के पदाधिकारी इस्तीफे की बात से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं इस्तीफा देने वाले पुरूषोत्तमनगर वार्ड के अध्यक्ष सुनील सेन का कहना है कि उन्होंने करियप्पा मंडल अध्यक्ष सहित महानगर अध्यक्ष को व्हाट्सएप पर बृहस्पतिवार को ही इस्तीफा भेज दिया था, अब तक संगठन के किसी भी पदाधिकारी ने उनसे बात नहीं की है। सुनील सेन का कहना है कि नवनिर्वाचित महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने मंगलवार को वार्ड में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी थीं। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को न बुलाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को बुलाया गया था। इस से नाराज होकर इस्तीफा दिया गया है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि कोई इस्तीफा नहीं मिला है। नाराज पदाधिकारियों से बात की जाएगी। करियप्पा मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर का भी कहना है कि उन्हें कोई इस्तीफा नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें