फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू में डुबकी

Fri, 27 Jan 2017 11:02 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
अयोध्या में शुक्रवार को मौनी अमावस्या पर पतित पावनी सरयू में डूबकी लगाते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर्व पर शुक्रवार को धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर से ही सरयू के स्नान घाट स्नानार्थियों से पटे रहे। बारिश के बीच स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन व दान-पुण्य के लिए लगी रही। प्रयाग माघ मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम से बढ़ने लगी है। प्रशासन के मुताबिक एक लाख से अधिक भक्तों ने स्नान किया है।      
विज्ञापन


माघ मास के तेरस पर्व से ही नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है।  मौनी अमावस्या पर्व को लेकर गुरुवार से ही नगरी में श्रद्धालुओं के भीड़ का जमाव होने लगा था। पर्व पर पतित पावनी सरयू में स्नान के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।

बारिश के बावजूद स्नान व दान के बाद श्रद्धालुओं का रेला प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगा रहा। स्नान घाटों के साथ मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


पर्व पर जुटने वाली भारी भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही कमर कस ली थी। स्नान घाटों के साथ प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। देर शाम से नगरी में प्रयाग माघ मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी है। श्रद्धालु मठ-मंदिरों व धर्मशालाओं को अपना डेरा बना रहे हैं। 

बसों व अन्य चार पहिया वाहनों और ट्रेनों के माध्यम से प्रयाग से लौट रहे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। एसपी सिटी उदयशंकर सिंह के मुताबिक एक लाख से अधिक भक्तों ने भोर में सरयू स्नान किया है। प्रयाग से आने वाले भक्तों से भीड़ और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें