फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू भोज के दौरान हर्ष फायरिंग में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के रामनगर धौराहरा गांव में बहू भोज के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बालक की मौत हो गई। जबकि, दो युवक जख्मी हो गए। घटना रात 8 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रौनाही थाना क्षेत्र के रामनगर धौराहरा गांव में सीताराम तिवारी के यहां बहू भोज का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 8:00 बजे बंदूक से कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे फायरिंग करने वाले नशे में इतने चूर थे कि एक बालक और दो युवक फायरिंग की चपेट में आ गए।
गांव का ही पट्टीदार शिवम तिवारी पुत्र कमलेश कुमार तिवारी (7) के सीने में 3 गोलियां लगी होने से मौके पर ही मौत हो गई। तीनों को आनन-फानन में लात का जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शिवम् को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, रिश्तेदार अवनीश तिवारी पुत्र शिवमंगल तिवारी (23) निवासी ग्राम सभा कपासी थाना रौनाही के पेट में गोली लगी है।
विज्ञापन

अजय कुमार पुत्र राम चरित निषाद (21) निवासी गांव पिलखावां को गोली हल्का सा छूते हुए निकल गई है। एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फायरिंग करने वालों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें