फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर ट्रिपलिंग में युवक की मौत, दो अन्य घायल

Fri, 19 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में पीपरी जलालपुर पुल के समीप हाईवे पर गुरुवार रात एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठे दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के बाबा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद एसयूवी चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। अंबेडकरनगर जिले के रामपुर गिरंट थाना भीटी निवासी जगदंबा प्रसाद (25) पुत्र राजाराम निषाद अपने गांव के अजय कुमार (20) व अशोक कुमार (32) के साथ एक ही बाइक से जिला अस्पताल फैजाबाद में भर्ती परिवार के एक सदस्य को देखने जा रहे थे।

बाइक सवारों में किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रात करीब 12 बजे पीपरी जलालपुर में फैजाबाद से सुल्तानपुर की तरफ जा रही एसयूवी ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने जख्मी बाइक सवारों सीएचसी भेजवाया।
विज्ञापन


जहां मौजूद डा. दीपक सिंह ने जगदंबा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया जबकि अजय कुमार और अशोक कुमार का उपचार सीएचसी में चल रहा है। एसआई बाबूराम राजवंशी ने बताया कि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। मृतक के बाबा हौसला प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें