फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए शनिवार को भी कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। अभी तक मात्र एक नामांकन सपा की ओर से हीरालाल का हुआ है। हालांकि पांच आवेदन और बिके हैं, जबकि अब केवल एक दिन सोमवार ही नामांकन के लिए शेष बचा है।
कलेक्ट्रेट स्थिति नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच कर्मी नामांकन दाखिल करने वालों को इंतजार करते रहे। विधान परिषद चुनाव के लिए आयोग से अधिसूचना और नामांकन प्रक्रिया शुरु होने के बाद अब तक एक मात्र नामांकन होना बताया गया है।
नामांकन के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्ट्रेट के गेट से नामांकन स्थल तक भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। नामांकन कराने को लेकर नामांकन स्थल पर कर्मी तैनात रहे लेकिन शनिवार को कोई भी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। 15 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है।