फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमिपूजन के बहाने योगी ने साधे भविष्य के इरादे, अयोध्या को दुनिया की संपन्न नगरी बनाने का संकल्प

Thu, 06 Aug 2020 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अनिल श्रीवास्तव, लखनऊ
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीएम योगी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन का मौका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए काफी अहम रहा। योगी ने अयोध्या के सहारे भविष्य के इरादे भी साफ कर दिए। उन्होंने इस अवसर को इतिहास में दर्ज कराने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी। योगी ने अपने संबोधन में यह संकेत भी दिया कि इस तरह के आयोजनों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


कानून और संविधान के प्रति भाजपा की आस्था को रेखांकित करते हुए योगी ने कहा कि पांच शताब्दियों का संकल्प लोकतांत्रिक तरीके से पूरा हुआ। भारत ने पूरी दुनिया को यह अहसास करा दिया कि किस तरह बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान शांतिपूर्ण और संविधानसम्मत तरीके से किया जा सकता है। राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को देते हुए योगी ने कहा कि उनकी सूझबूझ और दूरगामी सोच के चलते यह संभव हो पाया।

जारी रहेगा अयोध्या में भव्य एवं दिव्य आयोजनों का सिलसिला : योगी ने राममंदिर के लिए संघर्ष करने वाली कई पीढ़ियों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान व साधना-संकल्प के कारण ही यह सपना साकार हो सका है। कोरोना महामारी के दौर में सीमित संख्या में आमंत्रित लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन हो पा रहा है। 
विज्ञापन


इस वजह से बड़ी संख्या में वे लोग नहीं आ पाए जिन्होंने इस आंदोलन में भागीदारी की। योगी ने भविष्य में अयोध्या में भव्य एवं दिव्य आयोजनों का सिलसिला जारी रखने का संकेत देते हुए इन आयोजनों में ऐसे लोगों की प्रत्यक्ष उपस्थिति कराकर भूमि पूजन जैसे कार्यक्रम की ही अनुभूति कराने का इरादा जताया। इस तरह योगी ने उनकी भावनाओं पर मरहम लगाने का भी प्रयास किया।

अयोध्या को दुनिया की संपन्न नगरी बनाने का संकल्प
योगी ने अयोध्या को दिवाली पर्व से जोड़ते हुए इस धार्मिक-सांस्कृतिक नगरी को दुनिया की संपन्न नगरी बनाने का संकल्प भी जताया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जो अयोध्या में न हो। अयोध्या भव्य तो बनेगी ही, भौतिकता में भी भव्यता लाएगी। अवधपुरी की धरती समृद्धशाली बनेगी। इसके लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। अयोध्या को सजाने-संवारने का काम सतत चलता रहेगा। इस मौके पर विशेष डाक टिकट जारी कराकर तथा पीएम मोदी को भगवान श्रीराम की कोदंड प्रतिमा भेंट करके योगी ने भूमि पूजन की स्मृति को चिरस्थायी बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें