अयोध्या। कमिश्नर एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव गुप्ता, जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व नगर आयुक्त विशाल सिंह आदि ने मंडल और जिले के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुये साफ-सफाई का बेहतर ध्यान देते हुये, आजादी का अमृत महोत्सव भव्यता के साथ मनाएं।