फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अब नहीं लगेगी ठंड, मरीजों को दिए जा रहे तीन कंबल

Sun, 17 Dec 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अमर उजाला में गुरुवार को छपी खबर ''''घर की रजाई, बाहर की दवाई'''' का असर हुआ है। उच्चाधिकारियों की फटकार पर अब जिला अस्पताल के मरीजों को ठंड से बचाने के लिए तीन-तीन कंबल दिए जाने लगे हैं। कंबल होने के बावजूद मरीजों को न देने के मामले में संबंधित वार्ड इंचार्ज को नोटिस भी दिया गया है।
विज्ञापन

एक पखवारे से ठंड अधिक बढ़ गई है। जिला अस्पताल के वार्डों की खिड़कियों के शीशे टूटे थे, जिससे हवा अंदर आती थी। मरीजों को एक पतला कंबल दिया जाता था, जिससे उनका जाड़ा नहीं जाता था। ऊपर से बाहर की दवाएं भी मंगाई जा रही थीं। इन सब अव्यवस्थाओं को अमर उजाला ने बुधवार व गुरुवार के अंक में प्रकाशित किया था। अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया। जनरल वार्ड की टूटी खिड़कियों में शीशे लग गए हैं। प्रत्येक वार्ड में तीन-तीन कंबल देने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि बाहर की दवाएं न लिखने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें