फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: धीमी प्रगति पर अधिशाषी अभियंता को नोटिस

Fri, 18 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएम ने किया राम पथ, भक्ति पथ का निरीक्षण, ली मेले की जानकारी
विज्ञापन



संवाद

अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने राम पथ व भक्ति पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड चार को रामपथ के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिया। अधिक से अधिक चैनेजों पर पर्याप्त मानव संसाधन व मशीनरी के साथ अलग-अलग टीमें लगाकर युद्धस्तर पर कार्य कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सभी कार्यस्थलों पर सुरक्षा का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। भक्ति पथ के निरीक्षण में अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड तीन को भी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। भक्ति पथ के कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी निर्माण खंड तीन को नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने भक्तों के आवागमन एवं सुरक्षा तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व फिनिशिंग का ध्यान रखने के निर्देश दिया। नया घाट से हनुमानगढ़ी तक पैदल भी चलकर विभिन्न कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उनके साथ उप जिलाधिकारी सदर विशाल कुमार, एडीएम सिटी सलिल पटेल, रेजीडेंट मजिस्टे्रट संदीप कुमार श्रीवास्तव, कार्यदायी विभागों के अधिशाषी अभियंतागण मौजूद रहे। इसके पूर्व डीएम और एसएसरपी राजकरन नय्यर ने नया घाट पुलिस चौकी में श्रावण झूला मेला को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। मेला क्षेत्र में साफ सफाई और आवागम की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें