बीकापुर। गेहूं का बीज खरीदने वाले उपभोक्ता को रसीद न देने, महंगे दाम पर बीज बेंचने की डीएम से हुई शिकायत के बाद जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
मामला बीकापुर कस्बा में संचालित एक खाद एवं बीज भंडार का है। महावा निवासी कौशल कुमार शुक्ला ने पोर्टल पर डीएम से शिकायती पत्र भेजा था। शिकायत में कहा गया है कि श्री राम बीज भंडार बीकापुर ने अधिक कीमत पर में गेहूं का बीज दिया गया।
मांगने पर बीज खरीद की रसीद भी नहीं दी गई। 27 जनवरी को जिला कृषि अधिकारी द्वारा दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तथा पत्र प्राप्ति के 2 दिन के भीतर जवाब देने के लिए लिए कहा गया है। पीड़ित कौशल कुमार शुक्ला ने बताया कि ऑनलाइन शिकायत में दुकानदार को नोटिस भेजने की आख्या दी गई है।