ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य पद के लिए मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन तारुन में 97 ग्राम प्रधान पद के सापेक्ष 207 नामांकन पत्र बिके।
जबकि बीकापुर में 75 प्रधान पदों के सापेक्ष 537 फार्मों की बिक्री हुई। नामांकन पत्रों की खरीदारी के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का मजमा जुट रहा। जिसकी चहलकदमी शाम तक बनी रही।
प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र बिक्री के लिए तीन ही काउंटर लगाये गये थे जिससे लोगों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। महिला, अनारक्षित व आरक्षित वर्ग के लिए लगे काउंटरों पर लंबी भीड़ देखी गयी।
ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 256 पर्चे बिके। सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं दिखा। तारुन में महिलाओं के काउंटर पर पुरुषों ने भी नामांकन पत्र खरीदा।
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में नामांकन पत्र खरीदने के लिए 75 प्रधानों की सीट के सापेक्ष 537 लोगों ने फार्म खरीदा है।