शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन क्षेत्र के बाहर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नामांकन स्थलों पर सन्नाटा रहा। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। रिटर्निंग अफसर कार्यालय के कर्मचारी नामांकन करने वालों की राह ताकते रहे। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस अफसरों की तैनाती रही। दक्षिणी और पूर्वी गेटों पर सुरक्षा बलों की तैनाती रही लेकिन नामांकन दाखिल करने के लिए शुक्रवार को कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा।
रिटर्निंग अफसर कार्यालय के कर्मचारी इंतजार करते रहे लेकिन पूरे दिन सन्नाटा रहा। अलबत्ता नामांकन के लिए लोगों ने नामांकन पत्र पाप्त किया। विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसरों ने भी शुक्रवार को कोई नामांकन पत्र दाखिल न होने की बात कही है।