इसमें राजकीय स्कूल भी शामिल है। हाल यह है कि जिले के 10 माध्यमिक स्कूलों ने ऑनलाइन फीडिंग प्रक्रिया शुरू ही नहीं की।
जबकि मंगलवार ही उनके लिए आखिरी मौका था। इसके अलावा आठ स्कूल ऐसे है जिन्होंने ऑनलाइन फीडिंग का आधा-अधूरा ही कार्य किया है। डीआईओएस ने इन स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी की है।
साथ ही शासन को रिपोर्ट भेजी है। जिले में कुल 310 माध्यमिक स्कूल है जिसमें 50 सहायता प्राप्त, 17 राजकीय स्कूल व अन्य मान्यता प्राप्त है।
आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि लापरवाही कक्षा नौ व 11 के छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण में जीआईसी स्कूलों ने भी लापरवाही बरती है। इसमें मुख्यालय स्थित राजकीय स्कूल तो हैं ही, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बेनवा व कोदनिया में स्थित राजकीय हाईस्कूल भी है।
इन स्कूलों ने नहीं की ऑनलाइन फीडिंग
शिवनारायण सिंह बालिका इंटर कॉलेज वजीरगंज, एक्सेल गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज कात्यायनीनगर बीकापुर, विद्यावती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरुवावैश्य हैरिंग्टनगंज, राजकीय हाईस्कूल कोदनियां, राजकीय हाईस्कूल बेनवा, रामयश बलराम तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आस्तीकन, अमर शहीद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदीपुर नगहरा, रोहिणी मांटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमदांडा हैरिंग्टनगंज, बालकराम बालिका इंटर कॉलेज सुचितागंज।
इन स्कूलों की फीडिंग अपूर्ण
आरवीपी इंटर कॉलेज पिठला कुमारगंज, राजकीय हाईस्कूल फैजाबाद, एसआरजे इंटर कॉलेज रामनगर अमांवासूफी, वीकेएचए इंटर कॉलेज सरियांवा, एसडीजेएसवीएमआईसीटी अयोध्या, एसआरजे जीआईसी रामनगर अमांवासूफी, विमला देवी इंटर कॉलेज देवनगर पहाडग़ंज फैजाबाद शहर, बीकेएचएजी हाईस्कूल नाका फैजाबाद शहर।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन फीडिंग करने में लापरवाही बरतने वाले 18 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी।