फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में कैश नहीं, बैंकों पर उमड़ी भीड़

Fri, 11 Nov 2016 11:24 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
पीएनबी का एटीएम बंद रहा जिससे बैंक में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजार व पांच सौ के नोट को बंद करने के प्रधानमंत्री के एलान के बाद से ही लोगों में नकद रखे इन नोटों को बदलने की छटपटाहट दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिखी। लेकिन दो दिन बाद एटीएम खोलने का आदेश अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


शहर में दोपहर बाद एचडीएफसी की मुख्य शाखा में विड्रॉल ऑप्शन ठीक हुआ तो नोट निकलने शुरू हुए। जबकि इसी बैंक की रोडवेज शाखा में भी 12 बजे कैश डाला गया। मगर दोनों जगह 2 बजते ही कैश समाप्त हो गया।

केनरा बैंक के एटीएम में भी कैश समाप्त हो गया। सभी जगह 100 रुपये के कैश निकल रहे थे। बाकी एटीएम के शटर नहीं खुले जबकि सरकार ने शुक्रवार को एटीएम से सभी को दो हजार तक कैश निकालने की सुविधा देने की बात कही थी।
विज्ञापन


उधर प्रधान डाकघर समेत करीब 210 बैंक शाखाओं में पजार व पांच सौ के बंद नोट खाते में जमा कराए गए। यहां आईडी प्रूफ लेकर आने वालों को 4 हजार तक नोट बदलकर दिए गए। लेकिन कई जगह अव्यवस्था रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें