फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा में सामूहिक नकल, नौ केंद्रों की परीक्षाएं निरस्त

Wed, 29 Mar 2017 10:35 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में नकल माफिया के रैकेट की पोल खुलनी शुरू हो गई है। दो दिनों की उड़ाका दलों की रिपोर्ट पर विश्लेषण के बाद बुधवार को अंबेडकरनगर, गोंडा, सुल्तानपुर, अमेठी व प्रतापगढ़ के नौ परीक्षा केंद्रों को सामूहिक नकल के आरोप में निरस्त कर दिया गया है। एक परीक्षा केंद्र पर गैरहाजिर मिले केंद्राध्यक्ष को हटा दिया गया है। कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने कहा कि उड़ाका दलों की रिपोर्ट की जांच के बाद कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि निरस्त परीक्षाओं की अलग से समय सारिणी जारी होगी। डॉ. रामनोहरन लोहिया अवध विवि की 25 मार्च से शुरू होकर दो जून तक चलने वाली सत्र 2016-17 की मुख्य परीक्षाओं में उड़ाका दलों की ओर से कुलपति को उपलब्घ कराई गई गोपनीय रिपोर्ट व सीलबंद नकल सामग्री के विश्लेषण के लिए गठित समिति की बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने 25 से 28 मार्च के बीच नौ परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षाओं को निरस्त करने का आदेश दिया है।

25 मार्च को प्रथम पाली की परीक्षा में एपीएस महाविद्यालय आनंदनगर अंबेडकरनगर के एक कक्ष में गृृह विज्ञान विषय की गाइड मिलने पर उस कक्ष की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। 27 मार्च की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान श्री राजपति सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय डीहडग्गूपुर सुलतानपुर, ऐलेना महाविद्यालय सेमरी सुलतानपुर और केआरएस पीजी कॉलेज गोंडा में उड़ाका दलों द्वारा सामूहिक नकल पकड़े जाने पर सभी विषयों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


27 मार्च की प्रथम पाली की परीक्षा में रानी गणेश कुवरि पीजी कॉलेज अमेठी के परिसर में पर्याप्त मात्रा में नकल सामग्री की बरामदगी के साथ परीक्षा विषय से संबंधित एक कक्ष निरीक्षक को ड्यूटी पर पाए जाने के कारण कुलपति ने इस महाविद्यालय की प्रथम पाली की सम्पूर्ण विषयों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है।

27 मार्च को द्वितीय पाली की परीक्षाओं में राम दुलारी शारदा प्रसाद इंद्रभद्र सिंह महाविद्यालय मझवारा सुल्तानपुर में सामूहिक नकल और श्रीमती शिवदुलारी सिंह महिला महाविद्यालय अमेठी में परिसर में पर्याप्त नकल सामग्री की बरामदगी के साथ उड़ाका दलों के पहुंचने पर मुख्य द्वार बंद पाए जाने और मुख्य द्वार को पर्याप्त समय के बाद खोलने के कारण दोनों महाविद्यालयों की द्वितीय पाली की परीक्षाओं को कुलपति ने निरस्त कर दिया है।

रिपोर्ट में सामने आया कि 27 मार्च व 28 मार्च को उड़ाका दलों के सर्च अभियान के दौरान ऐलेना महाविद्यालय सेमरी सुलतानपुर मे केन्द्राध्यक्ष उपस्थित नहीं थे। लगातार दो परीक्षा दिवसों मे केन्द्राध्यक्ष की बिना परीक्षा नियंत्रक को रिपोर्ट किए अनुपस्थित रहने की स्थिति को गंभीर मानते हुए समिति की संस्तुति पर कुलपति ने केन्द्राध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से परिवर्तित कर दिया है।

परुइया आश्रम पीजी कॉलेज अंबेडकरनगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवमूर्ति वर्मा को इस केंद्र पर नया केंद्राध्यक्ष नियुक्तकिया है। 28 मार्च को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान पं. जग नारायण शुक्ल पीजी कॉलेज रानीपुर पहाड़ी गोंडा व नारायण महाविद्यालय पट्टी प्रतापगढ में उड़ाका दलों द्वारा दी गई सामूहिक नकल की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली की समस्त विषयों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें