फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरभगन। बीएसएनल नेटवर्क ध्वस्त होने के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा पिछले छह दिनों से काम ठप है। शाखा में नकद जमा, निकासी व एफडी आदि नहीं बन पा रही है। बैंक शाखा में रोज पैसा निकालने और जमा करने के लिए भीड़ लग जाती है, लेकिन कंप्यूटर से नेटवर्क गायब होने के कारण कोई काम नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक श्रवण कुमार ने बताया कि बैंक में बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड लगा है लेकिन कई दिनों से नेटवर्क नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत बीएसएनएल से की गई है और ग्राहकों की सुविधा के लिए दूसरी कंपनी का नेट प्राप्त करने के लिए छतरी लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया कि ग्राहकों की परेशानी देखते हुए बैंक में आए 12 बजे तक के उपभोक्ताओं से विड्राल फार्म एकत्रित कर दस किलोमीटर दूर बीकापुर की बॉब शाखा से सत्यापन करवा कर पैसा का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बीएसएनएल बीकापुर के एसडीओ हनुमान प्रसाद गुप्ता व टेलीफोन एक्सचेंज प्रभारी, रामपुरभगन रामकुमार ने बताया कि भूमिगत केबल में फॉल्ट आने और केबल कट जाने के कारण यह समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें