फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Thu, 28 Jan 2016 11:41 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय विद्यालीय अंडर-17 टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। टेनिस बाल क्रिकेट संघ ने टीम में शामिल रही जिले की 11 खिलाड़ियों को गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सम्मानित किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रांची में हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल मुकाबले में झारखंड को हराया था। टीम में शामिल खिलाड़ियों में कनौसा की प्रिया सिंह, सौंदर्या, प्रीती, शान्या, ऋषिका, मुस्कान, साक्षी, निर्मला, संयोगिता, नीलम तथा जीजीआईसी की रति दुबे को टेनिस बाल क्रिकेट के संघ के जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह ‘टिल्लू’, सिस्टर ग्रेस कीलथ, सुप्रीत कपूर ने सम्मानित किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह ‘टिल्लू’ ने कहा कि बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा से झारखंड के रांची में फैजाबाद का झंडा बुलंद किया। इन खिलाड़ियों से जिले का गौरव बढ़ा है। कार्यक्रम में टीम के कोच रमेंद्र सिंह व मैनेजर मुदिता श्रीवास्तव की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें