दलसरांय। थाना क्षेत्र पटरंगा के एक गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मोर के शव का पंचनामा करके राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। पटरंगा थाना क्षेत्र के मटौली गांव के लोगों ने बताया कि मोर उड़कर डाल पर बैठते समय गिर गया था। (संवाद)