अयोध्या। बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में बुधवार शाम राष्ट्रीय पक्षी मोर एक छत पर बैठा था। अचानक वह उड़ने लगा। इसी दौरान छत की दीवार से टकराकर जमीन पर गिर कर मर गया। गांव निवासी राहुल दुबे, जितेंद्र तिवारी ने सूचना वन विभाग को दी। वन दरोगा दिनेश कुमार ने बताया कि पशु चिकित्सालय बीकापुर में पोस्टमार्टम करवाकर वन विभाग की नर्सरी बासुदेवपुर में मोर का शव दफन कर दिया गया।