फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुत्ता-बिल्ली पालने वालों ने नहीं दिया टैक्स तो पांच हजार जुर्माना

Fri, 25 Aug 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के तमाम नगर निगमों की तर्ज पर अब अयोध्या में भी कुत्ते-बिल्ली पालने पर टैक्स का प्रावधान कर दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू होगी। नगर निगम का यह झटका सभी डॉग लवर्स को लगेगा। टैक्स न भरने वालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना ठोंका जाएगा। यह नियम इसी वर्ष से ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को तमाम प्रस्तावों पर चर्चा हुई व साथ ही कुत्ता-बिल्ली पालने वालों पर टैक्स लगाने का नियम पारित कर दिया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। अभी गजट कराना है। उसके बाद सर्वे का अभियान चलाया जाएगा। नगर क्षेत्र के सभी घरों में यह सर्वे होगा। इसी वर्ष में यह टैक्स व्यवस्था लागू हो जाएगी।


भारतीय नस्ल के कुत्ते-बिल्ली पालने वालों को फायदा

टैक्स की व्यवस्था भले ही नगर निगम क्षेत्र में रहने वालों के लिए होगी, लेकिन सबसे अधिक राहत भारतीय नस्ल के कुत्ते पालने वालों को मिलने वाली है। इस व्यवस्था के अंतर्गत भारतीय नस्ल के कुत्ते-बिल्ली पालने पर 100 रुपये, छोटे नस्ल के विदेशी कुत्ते-बिल्ली पालने पर 300 व बड़े नस्ल के विदेशी कुत्ते-बिल्ली पालने वालों को सालाना 500 रुपये टैक्स देना होगा।
विज्ञापन




इधर, विरोध में उठने लगे सुर

भारतीय एजुकेशनल सोसायटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गुजरात प्रभारी कैलाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बंदरों, कुत्तों, बिल्लियों पशुओं आदि के लिए रामनगरी में उनके, रहने, खाने के लिए आश्रय स्थल का प्रस्ताव लाया गया होता तो बहुत अच्छा होता। इससे अच्छी तो नगर पालिका ही थी जिसमें अध्यक्ष होते थे, उन्हें जनहित के सभी निर्णय लेने का अधिकार होता था। वे नागरिकों की बात सुनकर उनके कष्टों का निवारण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें