फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बोर्ड बैठक में साढ़े 44 करोड़ के लाभ का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या नगर निगम की बैठक में 44.51 करोड़ रुपये के लाभ का बजट सर्वसम्मति से पास कर दिया गया लेकिन ये लाभ पिछले साल की अपेक्षा कम हो गया। बैठक मंगलवार को नगर निगम सभागार में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बोर्ड की बैठक में बजट के अलावा अन्य कोई एजेंडा नहीं बताया गया। निगम के वित्त नियंत्रक की ओर से बनाए गए बजट को बैठक में पेश किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड को बताया गया कि वित्तीय साल 2022-23 में विभिन्न मदों से कुल दो अरब 46 करोड़ आठ लाख 80 हजार रुपये प्राप्त होंगे। पिछले साल के अवशेष 82 करोड़ 78 लाख 71 हजार को जोड़कर कुल आय तीन अरब 28 करोड़ 87 लाख 51 हजार की हुई। इस वित्तीय साल में विभिन्न मदों में प्रस्तावित खर्च दो अरब 84 करोड़ 36 लाख रुपये होंगे।
बताया गया कि चालू वित्तीय साल के अंत में 44.51 करोड़ रुपये का लाभ होने का अनुमान है। बैठक में प्रस्तुत बजट पर सदस्यों ने भी कोई खास टीका टिप्पणी नहीं और इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया। माना जारहा है कि यदि बहुत आवश्यक न हुआ तो सदन की कार्यवाही अब खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड की इस बैठक में माहौल सदन का कार्यकाल समाप्त होने जैसा रहा और सदस्य भी इसी मूड में नजर आए एक दूसरे को शुभकामनाएं देते। बैठक में पार्षद बृजेंद्र सिंह, बुद्धिपाल प्रजापति, कमलेश सोलंकी, राजेश, अनिल सिंह, सोमू यादव, हाजी असद, वीरचंद माझी, अशोका द्विवेदी, रमेश दास, महेंद्र शुक्ल, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें