अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 15 मार्च को प्रस्तावित 25 वें दीक्षांत से पूर्व नैक मूल्यांकन होगा। नैक टीम ने अवध विश्वविद्यालय के निरीक्षण के लिए 03 से 06 मार्च के बीच का समय दिया है।
इस अवधि में नैक टीम अवध विवि पहुंचकर विवि के शिक्षण व्यवस्था के जमीनी हकीकत को परखेगी। नैक टीम की विजिट तय होने के बाद अवध विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है।
कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने नैक की व्यवस्थाओं को जायजा लेने के लिए एक 10 सदस्यीय आंतरिक निरीक्षण टीम भी गठित की है। यह टीम एक सप्ताह में परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रिपोर्ट देगी। इसके उपरांत कमियों को दूर करने का प्लान पर तरीका तैयार होगा।
इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जाएगा। अवध विवि पिछले डेढ़ वर्ष से नैक मूल्यांकन की तैयारी कर रहा है लेकिन कोरोना के चलते यह अभी तक पूरा नहीं पाया है। विवि प्रशासन ने वर्ष 2019 के अगस्त माह में नैक मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था।
इसके बाद नंबर माह में अवध विवि का एसएसआर सम्मिट हो गया था। इसके वर्ष 2020 में नैक टीम ने विजिट की तिथि दे दी थी। इसी बीच कोरोना महामारी का दौर शुरू हुआ और पूरे देश में लॉकडाउन हो गया। इसमें अवध विवि पूरी तरह से बंद कर दिया गया, इससे नैक टीम की विजिट टल गई।
तब से लेकर अभी तक परिस्थितियां पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाई हैं। अब फिर से कुछ सामान्य होती परिस्थितियों के बीच अवध विवि प्रशासन ने नैक मूल्यांकन कराने की ठानी है।
इसमें नैक टीम से फिर से समय मांगा गया, नैक टीम ने तीन से छह मार्च के बीच में विवि में विजिट का समय दे दिया है। इससे पहले विवि प्रशासन अपने 25 वें दीक्षांत समारोह की घोषणा कर चुका है। दीक्षांत समारोह 15 मार्च को प्रस्तावित है।
इस बीच नैक की टीम विजिट की सहमति के बाद विवि प्रशासन पर दोहरी जिम्मेदारी आ गई है। विवि प्रशासन ने नैक में बेहतर ग्रेडिंग के लिए कार्य शुरू कर दिया है। विवि के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने तैयारियों का मद्देनजर मौजूदा समय की स्थिति का अवलोकन करने के लिए एक दस सदस्यीय टीम गठित की है।
इस टीम एक सप्ताह के भीतर समस्त तैयारियों को अवलोनक कर कुलपित को रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद आगे की कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाएगा। विवि के कुलपित की ओर से गठित 10 सदस्यीय टीम समस्त शैक्षिक भवनों, प्रशासनिक भवनों, प्रयोगशालाओं, शोध भवनों, खेल संबंधी भवनों, मीडिया लैब, मीडिया स्टूडियो, योगा सेंटर, डीएसडब्ल्यू समेत सभी सेलों में मानक अनुसार सुविधाओं का निरीक्षण करेगी।
समिति में प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. गीतिका श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. संग्राम सिंह, ई. मनीषा यादव, ई. राकेश पांडेय, ई.दिव्या त्रिपाठी, डॉ. मुकेश वर्मा व डॉ. निखिल उपाध्याय शामिल हैं।
विवि परिसर का नैक मूल्यांकन करने के लिए नैक टीम 03 से 06 के बीच विजिट करेगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। नैक मूल्यांकन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने एक 10 सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम तैयारियों का अवलोकन कर एक सप्ताह में कुलपति को रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्ययोजना तैयार हो जाएगी। -प्रो. फारूख जमाल, नैक समन्यवक, अवध विवि