फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विपक्षियों के भय से स्कूल नहीं जा रही छात्रा

Sun, 05 Feb 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विपक्षियों के आतंक से साकेत महाविद्यालय की एक छात्रा स्कूल नहीं जा पा रही है। छात्रा की मां का आरोप है कि आरोपी एक मुकदमे में सुलह कराने का दबाव बना रहे हैं, इससे मना करने पर वह उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की व विरोध करने पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

कोतवाली नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि यह दो पक्ष की रंजिश का मामला है, इसमें बीते 19 जनवरी को केस भी दर्ज किया गया है।
पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 19 जनवरी की रात उनके पड़ोसी अमन, विकास, ननकू, राजेश, साधू यादव, मानू, जयराम यादव आदि ने उनके घर में घुसकर उन्हें मारापीटा। इस दौरान उन्हें बचाने आए उनके पुत्र पर भी लाठी डंडों से हमला किया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने उक्त सात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया था। बताया कि उक्त आरोपी मुकदमे में सुलह करने के लिए लगातार उन पर दबाव बना रहे हैं, मना करने पर उन्होंने 24 जनवरी को स्कूल जा रही उनकी बेटी से छेड़खानी की व विरोध करने पर मारापीटा और धमकाया।
बताया कि इसकी तहरीर उन्होंने पुलिस को दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह शुक्रवार को एसएसपी मुनिराज जी के पास गई और अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। नगर कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में अमन, उसके पिता जयराम, भानू व साधू पर छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें