फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामसेवकपुरम बना देवस्थान, गूंज रहा जय श्रीराम

Sat, 04 Feb 2023 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामसेवकपुरम स्थित श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यशाला देवस्थान के रूप में तब्दील हो चुकी है। दो दिन पहले तक यहां केवल खट-खट और मशीनों की आवाज सुनाई देती थी अब यहां जयश्रीराम गूंज रहा है।
विज्ञापन

नेपाल से आई शिलाओं के प्रति श्रद्धा अर्पित करने के लिए शुक्रवार को भी दिन भर लोगों की भीड़ आती रही। शिलाओं की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से बैरीकेडिंग भी कर दी गई है। यहां एक दान पात्र भी रखा गया है।
बताते चलें कि रामलला की मूर्ति निर्माण के लिए नेपाल की काली गंडकी नदी की दो शिलाएं अयोध्या लाई गई हैं, जिन्हें शालिग्राम कहा जा रहा है।ट्रस्ट के पदाधिकारियों व नेपाल से आए मेहमानों सहित सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को इन शिलाओं का पूजन भी किया था।
विज्ञापन

विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्त शुक्रवार को भी रामसेवकपुरम पहुंचे और शिलाओं के प्रति श्रद्धा अर्पित की। बताया कि जल्द ही मूर्तिकारों की टीम अयोध्या आकर शिलाओं का परीक्षण करेगी फिर इनके उपयोग पर मंथन होगा।

रामलला के दर्शन कर निहाल हुए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री
अयोध्या। दो शिला लेकर आए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि ने सपरिवार शुक्रवार को पहली पाली में रामलला के दर्शन किये। नेपाली मेहमानों ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। मध्याह्न की आरती में भी शामिल हुए।
रामलला का दर्शन कर सभी निहाल हो उठे, मंदिर निर्माण कार्य भी देेखा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने विमलेंद्र निधि को मंदिर निर्माण कार्य स्थल पर ले जाकर मंदिर निर्माण की पूरी जानकारी दी।
कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण की तकनीक, भव्यता व उसकी खासियत की जानकारी भी दी। इस दौरान जनकपुर के मेयर मनोज शाह सहित नेपाल से आए अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें