फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जनरेटर चोरी के आरोप में छह शातिर दबोचे

Sat, 04 Feb 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना खंडासा व सर्विलांस टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनरेटर चोरी करने वाले गिरोह के छह बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी शादी-विवाह में बिजली की सजावट का काम करते हैं। इनके पास से 10 बड़े जनरेटर बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों में चोरी के जनरेटर खरीदने वाला आरोपी भी शामिल है।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने शुक्रवार को बताया कि बीते वर्ष थाना खंडासा क्षेत्र से एक जनरेटर चोरी हुआ था। इसका मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके बाद विभिन्न थाना क्षेत्र से करीब नौ जनरेटर और चोरी होने की सूचना मिली।
इसमें आठ मामलों में केस दर्ज किये गये थे। आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना खंडासा मनोज कुुमार व उनकी टीम लगी थी। इसके लिए सर्विलांस टीम का भी सहारा लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इब्राहिमपुर स्थित मड़हा पुल के पास से पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान ऋषि निवासी रायपुर थाना कैंट, राजकुमार, सचिन व बॉबी सभी निवासी फत्तेपुर थाना कैंट, धर्मेंद्र कुमार निवासी नेवली का पुरवा हरीपुर जलालाबाद थाना कैंट के रूप में हुई।
पूछताछ में सभी आरोपियों ने बताया कि वह शादी-विवाह वाले स्थान से विद्युत जनरेटर चोरी करते थे। इनकी निशानदेही पर चोरी के आठ जनरेटर बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों ने थाना कैंट अंतर्गत कोटसराय में रहने वाले राहुल मौर्या को चोरी के दो जनरेटर 55 हजार रुपये में बेचे हैं।
इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है। टीम की इस सफलता पर एसएसपी ने 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें