फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामजन्मभूमि परिसर के 50 एकड़ भूमि में होगी हरियाली

Sat, 28 Jan 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। मंदिर की लैंडस्केपिंग कैसी हो, इस पर चर्चा की गई है। पूरा मंदिर परिसर इको फ्रेंडली होगा और परिसर में त्रिस्तरीय पौधरोपण किया जाएगा। रामायणकालीन वृक्ष परिसर की आभा के साथ-साथ हरियाली भी बढ़ाएंगे। ऐसे पौधे रोपित किए जाएंगे जो दीर्घजीवी और पर्यावरण के अनुकूल हों। 70 एकड़ के रामजन्मभूमि परिसर में महज 20 एकड़ में मंदिर निर्माण होगा। शेष 50 एकड़ हरियाली से आच्छादित होगा।राममंदिर निर्माण समिति की बैठक दोपहर करीब 12 बजे रामजन्मभूमि परिसर स्थित एलएंडटी के आफिस में शुरू हुई। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंदिर निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पहले दिन मंदिर की लैंडस्केपिंग (साजसज्जा-भव्यता) पर चर्चा की गई। तय हुआ कि रामायण कालीन 88 प्रकार के वृक्ष मंदिर परिसर में रोपित किए जाएंगें। त्रिस्तरीय वृक्षारोपण यानि की मंदिर के तीन दिशाओं में अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। मंदिर परिसर में पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं के प्रयोग पर जोर रहा। परिसर को हरित ऊर्जा से भी आच्छादित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि परिसर में हरियाली का बोलबाला होगा। कई हजार पौधे परिसर में रोपित किए जाएंगे। 50 एकड़ भूमि पर फैली हरियाली के बीच रामायण कालीन ऐसे वृक्ष दिखाई देंगे, जिनका उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी मिलता है। इसके लिए भी शोध कार्य चल रहा है कि उस समय के कितने पेड़ पौधों को श्रीरामजन्मभूमि परिसर में उगाया जा सकता है।
इससे पूर्व नृपेंद्र मिश्र ने करीब दो घंटे तक पूरे रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर कार्यों की भौतिक प्रगति देखी। इस बार उन्होंने रिटेनिंग वॉल, यात्री सुविधा केंद्र व परकोटा निर्माण के लिए शुरू हुए कार्यों को भी देखा। इंजीनियरों ने उन्हें कार्य की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम नितीश कुमार, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा सहित ट्रस्ट व एलएंडटी व टाटा के इंजीनियर मौजूद रहे।
विज्ञापन


विकास योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन
अयोध्या। मंदिर निर्माण समिति की बैठक में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा कई विकास योजनाओं की प्रगति भी ट्रस्टियों व नृपेंद्र मिश्र को बताई गई। पार्किंग स्थल, सड़क निर्माण आदि की प्रगति की रिपोर्ट पेश की गई। बैठक में यात्री सुविधा केंद्र को लेकर भी चर्चा हुई। राममंदिर के तीनों रास्तों के काम की भी प्रगति ट्रस्ट के समक्ष रखी गई। बताया गया कि मंदिर के समानांतर ही यात्री सुविधाएं विकसित करने पर भी तेजी से काम चल रहा है।

2 फरवरी को नेपाल से शालिग्राम शिलाएं पहुंचेंगी अयोध्या
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि के नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में स्थापित होने वाले भगवान के श्रीविग्रह के लिए मुक्तिनाथ धाम (नेपाल) से दो शालिग्राम शिलाएं अयोध्या लाई जा रही हैं। ये शिलाएं दो फरवरी को अयोध्या पहुंचेगी जिसे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा। दावा है कि ये शिलाएं करीब छह करोड़ साल पुरानी हैं। दोनों शिलाएं 40 टन की हैं। एक शिला का वजन 26 टन जबकि दूसरे का 14 टन है। आर्किलॉजिकल विशेषज्ञों की देखरेख में निकाली गईं ये शिलाएं दो फरवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। इन शिलाओं को 26 जनवरी को ट्रक में लोड किया गया है। पूजा-अर्चना के बाद दोनों शिलाओं को ट्रक से सड़क मार्ग से अयोध्या भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें