फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एमबीबीएस के सात छात्र निलंबित, जांच कमेटी गठित

Sat, 14 Jan 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज गंजा में अध्ययनरत 2021 बैच के सात एमबीबीएस के छात्रों को 2 दिन पूर्व ग्रामीणों के साथ हुए विवाद के मामले में निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में गंजा गांव के कुछ युवकों व एमबीबीएस छात्रों के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने चौकी में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया था। मामले का उस दिन पटाक्षेप हो गया था और हिरासत में लिए गए कुछ लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

परिसर का मामला होने के कारण बाद में मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चिन्हित किए गए 7 छात्रों को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक छात्र निलंबित रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें