फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मदरसा शिक्षक की हत्या में केस दर्ज, दो गिरफ्तार

Sun, 17 Sep 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज (अयोध्या)। खंडासा थाना क्षेत्र के आजाद नगर घटौली गांव में शनिवार भोर हत्या के बाद शव मिलने की घटना में पुलिस ने मृतक की बहन शाजिया की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस पंजीकृत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मदरसा शिक्षक ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के साथ भी अभद्रता की थी जिसके कारण ही आरोपियों ने योजना के तहत उसकी हत्या कर दी। हालांकि आरोपी मौलवी की लाश को छिपाने में कामयाब नहीं हो सके थे। मौलवी पहले भी अप्राकृतिक दुष्कर्म में जेल जा चुका है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर दो कुल्हाड़ी व दो मोबाइल बरामद किए हैं। खंडासा पुलिस ने सलीम पुत्र निवासी भदाव कल्याणपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी व मोहम्मद गुलफाम निवासी घटौली थाना खंडासा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार ने बताया कि बहन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें