फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने प्रशासनिक व्यवस्था से आई दिक्कतों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक की संयुक्त बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने दीपोत्सव में उच्च स्तर की व्यवस्थाएं प्रदान करके शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करने की अपेक्षा अधिकारियों से की।
विज्ञापन

उन्होंने बीते वर्ष दीपोत्सव में साधू संतों व विशिष्ट जनों व श्रद्धालुओं को प्रशासनिक पाबंदी के कारण कार्यक्रम में सम्मलित होने में आई दिक्कतों के प्रकरण को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ में पंचमुखी मंदिर से गुप्तारघाट तक बदहाल मार्ग को अविलंब ठीक किए जाने के लिए कहा।
बैठक में सांसद ने कहा कि जब दीपोत्सव होना पूर्व निधारित है तो इससे जुड़ेे अपेक्षित कार्यों को लेकर विलंब क्यों होता है। कार्य लेट होने की वजह से गुणवत्ता खराब होने तथा बंदरबांट होने की संभावना भी हो सकती है।
विज्ञापन

पिछली बार भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था, परंतु अभी तक सारे कार्यो को पूर्ण नहीं किया जा सका है। कहा कि पिछले दीपोत्सव में साधू संतों, विशिष्ट जनों व दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा था। यहां तक मुख्य सचिव तक इससे प्रभावित हुए थे।
दीपोत्सव में जिसको बुलाया जाए, उसको सही व्यवस्था प्रदान करना प्रशासन का प्रथम दायित्व है। दीपोत्सव में साधू संतों व श्रद्धालुओं को प्रशासनिक पाबंदियों का शिकार नहीं होना चाहिए।
अयोध्या में आंतरिक सड़के दीपोत्सव से पहले पूरी तरह से सही होनी चाहिए, जिससे दीपोत्सव में अयोध्या आए श्रद्धालुओं को हनुमानगढ़ी, कनकभवन सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। सांसद के साथ नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें