फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: वन नेशन-वन पेंशन को लेकर आंदोलन कल से

Sat, 18 Feb 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। संगठन एकजुट हो रहे हैं। सोमवार से आंदोलन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन चला था मगर इस पर बात किसी मुकाम तक नहीं पहुंच पाई थी। इस बार कर्मचारी नए तेवर के साथ पुरानी पेंशन के लिए आंदोलन की तैयारी में हैं। नई बात यह बताई गई है कि इस बार केंद्र और प्रदेश के कर्मचारी एकसाथ आ रहे हैं। राज्य कर्मचारी, केंद्रीय कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर्स एकसाथ मिलकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
वन नेशन-वन पेंशन ले के रहेंंगे-ले के रहेंगे के नारे के साथ आंदोलन की तैयारी की गई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह बताते हैं कि आंदोलन की तैयारी कर ली गई है। 21 फरवरी से आंदोलन शुरू होगा तो जुलाई/अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 मार्च को डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। 22 मार्च से 21 अप्रैल तक कार्यालयों में गेट मीटिंग की जाएगी। 21 मई को कर्मचारियों के साथ उनके परिवारीजन जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालेंगे। 21 जून को लखनऊ में राज्य स्तरीय रैली होगी। मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में मेगा रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें