तेज धूप में चेहरा ढककर जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के चलते गुरुवार सुबह से ही घरों से निकल पाना मुश्किल हो गया। लू के थपेड़ों के साथ धूल भरी हवा से भी लोग बेहाल रहे। तापमान बुधवार की तरह 44 डिग्री रहा। साप्ताहिक बंदी में भी गुलजार रहने वाले चौक में सन्नाटा था। गर्मी के चलते जिले में स्कूल सुबह सात से 11 बजे तक खुल रहे हैं।
इसके बावजूद भीषण गर्मी में बच्चों को स्कूल से लौटने में काफी परेशानी हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग सिर और मुंह में कपड़ा लपेट कर निकल रहे हैं। हवा की गति 12 किमी. प्रति घंटा होने से अंधड़ चल रहा था। धूल से भी लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।