फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: निवेश का प्रस्ताव करने वाले ज्यादातर पुराने अनुभवी

Tue, 14 Feb 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इन्वेस्टर्स समिट में निवेश का प्रस्ताव करने वाले ज्यादातर पुराने अनुभवी उद्यमी हैं। यह या तो अपने पुराने उद्योग को विस्तार देने का प्रयास कर रहे हैं या फिर नई यूनिट लगाकर रोजगार के साथ उत्पादन करना चाहते हैं। अयोध्या के प्रति उनकी रुचि है। वह जल्दी उद्योग स्थापित करने की कोशिश में है। अयोध्या में निवेश का आंकड़ा 50 हजार करोड़ से ऊपर पहुंच गया है। अब उद्योगों की स्थापना को लेकर कवायद शुरू की गई है। रविवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में निवेशकों के विभागों से होने वाले कार्यों की सूची पर काम शुरू कर दिया गया है। कई ने अपना समस्याएं रखीं इस पर कार्यवाही भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

निवेशक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 10 करोड़ से चावल से बनने वाले उत्पाद के लिए प्रस्ताव किया है। कार्रवाई शुरू हो गई है। जमीन को लेकर धारा 143 की कार्रवाई के लिए तहसील से फोन आ गया। उन्होंने बताया कि उनके पिता की 27 साल पुरानी राइस मिल है।
40 साल पुराना है होटल व्यवसाय का अनुभव
राजस्थान के रहने वाले ओपी गुप्ता ने अयोध्या में 125 करोड़ रुपये से अयोध्या ग्रांड वैदिक होटल बनाने का प्रस्ताव दिया है। उनका इस व्यवसाय में 40 साल पुराना अनुभव है। कई अन्य स्थानों पर उनका होटल का व्यवसाय है। बताते हैं कि यहां जमीन के अनुबंध की कार्यवाही चल रही है। कोशिश है श्री राममंदिर निर्माण के साथ वह होटल
विज्ञापन

जमीन मिले तो आसानी से लगे उद्योग
निवेशक नितिन अग्रवाल ने सीमेंटे से बनने वाले एस ब्लॉक ईंट निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है। उन्होंने बताया कि वह स्पेयर पार्टस के डिस्ट्रीब्यूटर्स का काम करते हैं। नया प्रस्ताव किया है। नया इंडस्ट्रियल एरिया बने तो जमीन आसानी से मिल जाएगी। वह अपना उद्योग लगा सकेंगे।
बिजली ट्रासंफार्मर टैंक के निर्माण का किया प्रस्ताव
निवेशक पीयूष चंद्रा ने बिजली ट्रासंफार्मर टैंक के निर्माण को लेकर दो करोड़ के निवेश का प्रस्ताव किया है। बताते हैं कि पहले से ही ट्रांसफार्मर निर्माण की यूनिट उनके पास है लेकिन ट्रांसफार्मर टैंक उन्हेंं स्वीटजरलैंड से मंगाना पड़ता है। इससे लागत काफी बढ़ जाती है। इसलिए उन्होंने इसे बनाने के लिए निवेश का प्रस्ताव किया है। सुविधाएं मिली तो वह इसे जल्द स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें