फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: वकीलों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मोदहा ओवरब्रिज निर्माण के लिए कचहरी का रास्ता बंद किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वकीलों ने मोदहा चौराहा पर जाम लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। पुलिस में किसी तरह रूट डायवर्जन कर स्थिति को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि कचहरी के लिए रास्ता नहीं मिला और जेसीबी चली तो आंदोलन होगा। वकीलों के रास्ते को बंद करेंगे तो आने वाले चुनाव में अधिवक्ता सत्तासीन पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे। सरकार का मोदहा रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। यह ओवरब्रिज परिक्रमा मार्ग पर घोसियाना से शुरू होकर एक नर्सिंगहोम तक बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव से कचहरी जाने के लिए रास्ता बंद हो जाएगा और काफी लंबा चक्कर लगाकर वकीलों को कचहरी पहुंचना होगा।
इसी के विरोध में शुक्रवार को वकील अधिवक्ता संघ में इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए मंडलायुक्त आवास के गेट से निकलकर हजारों की संख्या में अधिवक्ताओं का काफिला नारेबाजी करते हुए मोदहा चौराहा पहुंचा। कई घंटे विरोध प्रदर्शन में अधिवक्ताओं ने प्रशासन को कचहरी की तरफ का रास्ता बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय, अधिवक्ता कृष्ण मोहन सिंह, विजय बहादुर सिंह, पूर्व अध्यक्ष संजीव दुबे, अधिवक्ता संतोष शुक्ला, देवव्रत पांडेय, राम अनुराग, विश्वनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें