फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी विस चुनाव के लिए मोदी, योगी व नड्डा पार्टी का चेहरा: उप मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व योगी आदित्यनाथ पार्टी का चेहरा हैं। पार्टी में कोई विवाद नहीं है। विरोधी इस प्रकार की अफवाहें उड़ाकर जनता व कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन

अवध विश्वविद्यालय में लोकार्पण समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने नए गठबंधन की संभावनाओं पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी का गठबंधन पहले से ही कुछ दलों के साथ है। पार्टी उन्हीं के साथ चुनाव मैदान में जाएगी। 2022 के चुनाव में पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। धर्मांतरण के मामले पर उन्होंने कहा कि यह बहुत खतरनाक है। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें