फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के नामांकन प्रक्रिया में दूसरे दिन भी कोई प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। मंगलवार को माकपा (एम) के साथ दो अन्य लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में नामांकन आठ से 15 फरवरी तक होगा। इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। मंगलवार को भी प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर डीएम न्यायालय कक्ष में अफसर से कर्मचारी तक तैनात रहे।
सुरक्षा के मद्देनजर गेट से डीएम न्यायालय कक्ष तक फोर्स की तैनाती रही लेकिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, अब तक किसी भी प्रत्याशी ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (एम) की ओर से सुनील कुमार सिंह सहित अमरनाथ जायसवाल और भोला नाथ ने नामांकन पत्र खरीदा है।