फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी चुनाव में चार प्रत्याशियों के बीच संघर्ष होगा। गुरुवार को नामवापसी के अंतिम दिन दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी रह गए।
प्राधिकारी चुनाव में कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें खामियों के चलते तीन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया था। गुरुवार को नामवापसी का अंतिम दिन था।
नामांकन दाखिल करने वाले मो. अजीम और श्याम सुंदर वर्मा ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद प्रत्याशियों की संख्या चार रह गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है। बताया कि दो प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। अब चुनाव मैदान में चार प्रत्याशी रह गए हैं। मतदान तीन मार्च को होगा।