फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक करते गिरे कैबिनेट मंत्री, जख्मी

Tue, 14 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उपचार कराते मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माॅर्निंग वॉक पर निकले होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद सोमवार को अचानक संतुलन खो दिए। वे सड़क पर ही गिर गए, जब तक पीछे चल रहे सुरक्षा गार्ड मदद करते तब तक उनके हाथ में गंभीर चोट आ गई। पैर भी चोटिल हुआ है।
विज्ञापन


आननफानन में मंत्री को उनकी कार से जिला अस्पताल लाया गया, जहां हाथ की कलाई में मोच बताई गई है। डॉक्टरों ने बताया कि दूसरे एक्सरे के बाद फैक्चर की स्थिति स्पष्ट होगी, जिसे मंगलवार को किया जाएगा।

सूबे के होमगार्ड मंत्री व मिल्कीपुर के सपा विधायक शहर में बाईपास स्थित शिवनगर कॉलोनी में रहते हैं। फैजाबाद प्रवास के दौरान वे रोजाना कार से छावनी क्षेत्र में आकर कंपनी गार्डेन के पास माॅर्निंग वॉक करते हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले मंत्री सड़क पर टहलते वक्त अचानक संतुलन खो दिए और वहीं गिर पड़े। गिरते वक्त उनके बांये हाथ में चोट आ गई। पैर भी चोटहिल हुआ है। गार्ड व ड्राइवर ने दौड़कर उन्हें संभाला और जिला अस्पताल ले आए।

सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम पहुंची और इलाज शुरू हुआ। उपचार करने वाले हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि मंत्री अवधेश प्रसाद को बांए हाथ की कलाई में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद कलाई का एक्सरे कराया गया, लेकिन अभी एक्सरे स्पष्ट न होने के चलते फ्रैक्चर की जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सूजन कम होने के बाद दोबारा एक्सरे कराया जाएगा, जिससे फ्रैक्चर की जानकारी मिल सके। उनको मोच की शिकायत है। इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें