फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडी कृषि विश्वविद्यालय को 22.67 करोड़ का पैकेज : कृषि मंत्री

विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय मेंमौजद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
कुमारगंज। पिछली सरकारों ने प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालय को गर्त में ले जाने का काम किया। उनके पास कृषि विकास की कोई रूपरेखा नहीं थी। हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए सभी कृषि विश्वविद्यालयों को आर्थिक पैकेज दिया, जिसमें आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय को 22 करोड़ 67 लाख का पैकेज शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे प्रदेश में 8 नए कृषि विज्ञान केंद्र खोले गए हैं, जिनके माध्यम से किसानों को उच्च तकनीक उपलब्ध कराई जा रही है। यह कहना है कि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का। वह शनिवार को नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मीटिंग हाल में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर स्थित में स्थित एनएसपी-6 फार्म का लोकार्पण भी किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश गन्ना किसानों को उनके मूल्य का भुगतान नहीं कर पा रहा था लेकिन आज पूरी तरह से गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश चीनी के उत्पादन में महाराष्ट्र को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंच चुका है। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय का भ्रमण किया तथा प्रसार निदेशालय द्वारा अपने प्रछेत्र पर क्रॉप कैफेटेरिया में धान रोपाई की शुरुआत का अवलोकन किया।
विज्ञापन

निदेशक प्रसार प्रो. एपी राव ने बताया कि इस वर्ष इस प्रछेत्र पर धान की आठ किस्मों की रोपाई की जा रही है जो अपने में अलग-अलग समयावधि तथा उत्पादन क्षमता की हैं। इस दौरान कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विकसित किया गया एनएसपी-6 फार्म का लोकार्पण किया।
यह फार्म एकीकृत फसल पद्धति के स्वरूप में विकसित किया गया है। कृषि मंत्री ने लोकार्पण के दौरान कुलपति के प्रयास की प्रशंसा की। कहा कि इस प्रछेत्र का किसानों को अवलोकन कराने से उन्हें एक स्थान पर ही कृषि, पशुपालन, मत्स्य, बकरी पालन व फसल उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक से अवगत कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें