फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों की परंपरा टूटी, महारविवार पर आज नहीं लगेगा सूर्यकुंड पर मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना के चलते इस वर्ष महारविवार पर सूर्यकुंड पर लगने वाले मेले पर भी रोक लगा दी गई है। सूर्यकुंड पर वर्षों से मेले की परंपरा रही है। कोरोना के चलते सैकड़ों वर्षों की परंपरा इस बार टूूटने जा रही है। हर वर्ष भाद्रपद माह के अंतिम रविवार को महारविवार व्रत के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड परिसर में वृहद मेले का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है। यहां स्थापित सूर्य मंदिर में इस दिन दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन इस वर्ष कोरोना के चलते इस मेले पर भी ग्रहण लग गया है।
सीओ अयोध्या अमर सिंह ने बताया कि महारविवार व्रत का आयोजन होना है। इस अवसर पर दर्शननगर स्थित सूर्यकुंड परिसर में वृहद मेले का आयोजन होता रहा है लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए फिलहाल मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

सूर्य मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर लोग दर्शन-पूजन कर सकते हैं लेकिन किसी प्रकार के मेले की अनुमति नहीं है। चूंकि मेले में स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जिलों से भी हजारों लोग आते थे। इसलिए भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए फिलहाल मेले पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें