फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज की बत्ती गुल, ओटी और जांचें प्रभावित

Wed, 23 Aug 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की सुबह बिजली कट गई। तीनों फेज की बिजली कटने के बाद हर तरफ अंधेरा छा गया। इस दौरान ओटी और जांचें घंटों प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट आ गया। पैथोलॉजी की सभी तरह की जांचें ठप हो गईं। बाहर रिपोर्ट के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ऑपरेशन के दौरान भी चिकित्सकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रिंसिपल सत्यजीत वर्मा ने बताया कि मुझे जैसे ही बिजली कटने की सूचना मिली तो तत्काल प्रभाव से इंजीनियरों को लगा दिया गया। इस दौरान फाॅल्ट लोकेटर मशीन से फाल्ट तलाशा गया। तकरीबन एक से डेढ़ तक मरम्मत कार्य चला।


नई बिल्डिंग में लगी ईईजी मशीन

दिमाग के झटकों से पीडि़त मरीजों के लिए सोमवार को मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में ईईजी मशीन इंस्टॉल कर दी गई। प्रिंसिपल सत्यजीत वर्मा ने बताया कि शासन से भेजी गई यह जांच मशीन तकरीबन 20 लाख रुपये की है। इसका संचालन माह के अंत से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें