फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों ने नीट उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान

Fri, 23 Jun 2017 11:13 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षा(नीट)2017 की परीक्षा उत्तीर्ण करके कई मेधावियों ने जिले का मान बढ़ाया है। इस सफलता से जहां मेधावियों में उत्साह है, वही उनके परिवारीजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। गांव व मोहल्ले में खुशी में मिठाई बांटी गई है।
विज्ञापन


प्री मेडिकल प्रवेश परीक्षा(नीट)2017 की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल उठे। शहर से सटे धनीराम पुरवा निवासी आलोक रंजन ने नीट में 3194वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता जयप्रकाश रंजन बेटे की सफलता से गद्गद है।

आलोक ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर समाज व देश की सेवा करना चाहता है, अब उसका सपना साकार होगा। नेहा पुत्री देवी प्रसाद निषाद निवासी शहर रेतिया मोहल्ला को 4747वीं रैंक मिली हैं। नेहा ने कहा कि उसके डॉक्टर बनने के सपने को अब फंख लग गए हैं।
विज्ञापन


मेहनत करके डॉक्टरी के क्षेत्र में नाम कमाना है। अयोध्या के कृष्णा नगर निवासी मनोज कुमार त्रिपाठी के पुत्री श्रद्धा को 5723वीं रैंक मिली है। श्रद्धा ने कहा कि इस सफलता में माता-पिता व परिवारीजनों समेत गुरुजनों का आशीर्वाद रहा है। शहर के आलोक सिंह को 19752वीं रैंक मिली है।

जबकि शहर के पुरानी शब्जी मंडी निवासी अरशद आजमी की पुत्री शगुफ्ता आजमी को 20985 वीं रैंक मिली है। महिला जायसवाल पुत्री लक्ष्मीकांत निवासी मोदहा को 28155वीं रैंक मिली है। सभी मेधावियों ने शिक्षकों दीपक जायसवाल, डॉ. अंकुर त्रिपाठी व प्रेम उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें