फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार कॉलेजों में पकड़ी सामूहिक नकल

Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार कुलपति ने भी सामूहिक नकल के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने मंगलवार को जिले के चार कॉलेजों में औचक निरीक्षण के दौरान सामूहिक नकल पकड़ी। साथ ही उड़ाका दलों ने 54 नकलची पकड़े। साथ ही कई जगह नकल के खेल में शामिल लोगों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी ने देर शाम बताया कि कुलपति के आदेश पर रुदौली एजूकेशनल इंस्टीट्यूट और जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय भदरसा फैजाबाद का केंद्र निरस्त करते हुए बुधवार की से होने वाली आगामी परीक्षाओ को क्रमश:रुदौली डिग्री कॉलेज एवं साकेत महाविद्यालय फैजाबाद में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 8 मार्च से चल रही है। परीक्षाओं की पवित्रता व शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने मंगलवार को प्रथम पाली में चार महाविद्यालयों व द्वितीय पाली में दो महाविद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रथम पाली में कुंवरि चन्द्रावती पीजी महाविद्यालय, मुमताजनगर फैजाबाद में सीटिंग व्यवस्था सही नहीं होने पर केंद्राध्यक्ष को ठीक कराने का निर्देश दिया। वहीं श्री रामचंद्र महाविद्यालय लोहटी सरैया फैजाबाद, शांति स्मारक महाविद्यालय शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, सैमसी और रुदौली एजूकेशनल इंस्टीट्यूट भेलसर में सामूहिक नकल का पर्दाफाश किया।

दूसरी पाली में जय मां दुर्गे धर्मावती महाविद्यालय भदरसा में सामूहिक नकल पकड़ा। जबकि झुनझुनवाला महाविद्यालय द्वारिकापुरी में परीक्षा संचालन पर संतोष व्यक्त किया।

उड़ाका दल ने मंगलवार को सातवें दिन प्रथम पाली में अंबेडकरनगर के ऋषिराज महाविद्यालय में तीन, राम अधार ग्रामीण महाविद्यालय टांडा में दो, द्वारिका प्रसाद महाविद्यालय मे चार, चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय बरसंडी सोहावल फैजाबाद में दो, लार्ड बुद्धा महाविद्यालय रुपईडीहा में एक, जबकि दूसरी पाली में भागीरथी सिंह महाविद्यालय वजीरगंज गोंडा में सबसे अधिक 21, एकलव्य महाविद्यालय झुकिया बहराइच में 20 नकलचियों को धर दबोचा। इस तरह कुल मिलाकर प्रथम पाली में 12 व द्वितीय पाली में 42 समेत कुल 54 नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें