मोतीगंज (गोंडा)। शादी के बहाने डेढ़ लाख रुपये के गहने की ठगी करने के मामले में थाना मोतीगंज में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बलरामपुर जिले के रेहरा थाना क्षेत्र के दतौली ग्वालियर ग्रंट गांव निवासी गोकरन वर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसने अपने भाई अर्जुन की शादी मोतीगंज थाना क्षेत्र के खखरेभाई रामपुर गांव में अलखराम के यहां तय की थी।
गोकरन के मुताबिक 08 जून 2022 को 20 बोलरो गाड़ी से बारात लेकर गया। वहां शादी में 1 लाख 45 हजार रुपये के गहने व 20 हजार रुपये के कपड़े दिए। द्वारपूजा के बाद जयमाल करवाया गया। उसके कुछ देर बाद ही अलखराम ने जनरेटर बंद करवा दिया और बारात वापस ले जाने के लिए कहने लगे। कहा कि बेटी की विदाई बाद में करेंगे। लेकिन कई बार कहने के बाद भी अभी तक विदाई नहीं की और बीते 14 मई 2023 को बेटी को अलग भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच कि जा रही है।