फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी रेल पटरी पर रात भर गुजरती रहीं ट्रेनें

Fri, 13 Nov 2015 11:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अलनाभारी-बिलहरघाट रेलवे स्टेशन के बीच टूटी रेल लाइन से बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक ट्रेनें गुजरती रहीं। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर की-मैन ने सद़्भावना एक्सप्रेस को आता देख रेलवे ट्रैक के बीचों बीच खड़ा हो लाल झंडी दिखा ट्रेन रोकी और बड़ा हादसा होते होते बच गया।
विज्ञापन


इसके बाद मरम्मत शुरू हुई और बिलहरघाट, दर्शन नगर, गोसाईगंज, कटहरी में घंटों कई ट्रेनें खड़ी रहीं। बुधवार रात कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्स., वाराणसी बरेली जनता एक्स., अनवरगंज-टाटा छपरा एक्स. की अप डाउन सहित कई मेल व पैसेंजर गाड़ियां धड़धड़ाते हुए आती जाती रहीं।

गुरुवार सुबह शौच को गए कुछ ग्रामीणों ने टूटी पटरी देखी तो लगभग आठ बजे रेल लाइनों के रख रखाव में निकले की-मैन मोहित कुमार को सूचना दी।

सारंगपुर गांव स्थित 940/4-5 किमी. के बीच पहले से जुड़े टूटी रेल ट्रैक फिर टूटी हुई पाई गई। पता चला कि सद्भावना एक्स. गोसाईगंज की ओर तेज गति से अलनाभारी रेलवे स्टेशन को पार करने वाली है।
विज्ञापन


की-मैन ने अलनाभारी व बिलहरघाट स्टेशन मास्टर को टूटे रेल ट्रैक को सूचना देने के साथ ही गोसाईगंज आ रही 14018 दिल्ली रक्सौल सद्भावना एक्स. के चालक को लाल झंडी दिखाने के लिए रेल ट्रैक पर खड़ा हो गया।

लाल झंडी पर नजर पड़ते ही चालक ने 50 मीटर पहले गाड़ी को रोक दिया और बड़ा हादसा घटित होने से बचा लिया।

मौके पर रेलवे के जिम्मेदार अफसरों को पहुंचने में काफी समय लग गया। टूटे ट्रैक की मरम्मत का कार्य बिलहरघाट के गैंग नंबर 36 ने किया।

इस दौरान मेन लाइन पर सद्भावना एक्स. खड़ी होने के कारण बिलहरघाट में दिल्ली आजमगढ़ कैफियात एक्स., दर्शन नगर में गोंडा-वाराणसी इंटरसिटी एक्स., गोसाईगंज में बालामऊ-वाराणसी पैसेंजर तथा कटेहरी मे धनवाद फिरोजपुर किसान एक्स. को घंटों खड़ा रहना पड़ा।

बिलहरघाट मे घंटों कैफियात एक्स. खड़े होने की पुष्टि एसएस आनंद कुमार तथा गोसाईगंज मे घंटे भर से अधिक पैसंजर गाड़ियां खड़ी होने की पुष्टि स्टेशन मास्टर प्रकाश चन्द्र गौरव ने की।
विज्ञापन


कंट्रोलर के निर्देश पर देर शाम तक फैजाबाद अकबरपुर जाने वाली गाड़ियों को 20 किमी कासन पर रवाना किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें