समाजवादी सरकार में ही सभी वर्गों का सम्मान है। ऐसे में यह सभी की हितैषी हैं। उक्त बातें नंदीग्राम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने कही।
ग्रामीणों ने लोहिया आवास की सूची भारी गड़बड़ी के शिकायती पत्र देकर पात्रों को लाभ दिलाये जाने की मांग की। जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदंबा प्रसाद पांडेय व संचालन सुनील पांडेय ने किया।
इस दौरान लोकदल के ब्लॉक अध्यक्ष रहे रमाकांत पांडेय की अगुवाई में नंदीग्राम के पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदीग्राम स्वामीनाथ निषाद, राकेश निषाद, कल्लू यादव, राकेश निषाद, एसीबू खान सहित दर्जनों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली।